फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   delay in payment

उद्यमियों की बैठक में विलंब से होने वाले भुगतान पर हुआ मंथन

Thu, 16 Dec 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
delay in payment
आईआईए की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में उद्यमियों को विलंब से होने वाले भुगतान पर मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि फैसिलिटेशन काउंसिल कमेटी इस मामले में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन

प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय पर बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि सुरेश शर्मा ने कहा कि फैसिलिटेशन काउंसिल कमेटी का सहयोग उद्यमियों को अवश्य लेना चाहिए। चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना ने कहा कि युवाओं के तकनीकी ज्ञान एवं वरिष्ठ उद्यमियों के अनुभव के मिश्रण से संस्था के सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था के प्रयास से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी मंडलों में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के विलंब भुगतान को लेकर फैसिलिटेशन कांउसिल कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

इसमें संस्था के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी को संस्था की तरफ से सदस्य के रूप में नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच महीने में 129 नए सदस्यों को संस्था के साथ जोड़ा गया है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी, चैप्टर सचिव प्रियेश गर्ग आदि ने भी विचार रखे। बैठक में संस्था द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केआर सिंघल, राष्ट्रीय सचिव संजय बजाज, अशोक बजाज, हरजीत सिंह, राजेश सपरा, सुनील सैनी, अशोक गांधी, संदीप गुप्ता, विनय दहूजा, संजय अरोड़ा, सतीश अरोड़ा, अनिल अग्रवाल, दर्शन गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुरेन्द्र मोहन कालरा, विकास मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed