फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   deceased dependents will be able to apply online

ऑनलाईन आवेदन भी कर सकते हैं कोविड से मरे व्यक्तियों के आश्रित

Thu, 09 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
deceased dependents will be able to apply online
सहारनपुर। कोविड संक्रमण से मरे व्यक्तियों के आश्रित अनुग्रह सहायता राशि प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इस योजना के तहत 50 हजार रुपये की राशि मृतक आश्रितों के बैंक खाते में भेजी जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि कोरोना से मरे व्यक्तियों के परिजन कलक्ट्रेट स्थित दैवीय आपदा कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त मृतक के परिजन राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन भरे गए आवेदन का प्रिंट आउट प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदक को कोविड से मृत्यु का प्रमाण, मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र एवं आवेदक के बैंक खाते के पासबुक की छायाप्रति संलग्न/अपलोड करनी होगी। आवेदक दोनों में से एक केवल एक माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

समस्या हो तो यहां करें संपर्क
जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त संलग्नकों समेत आवेदन प्राप्त होने के 30 दिन के अंदर अनुग्रह सहायता राशि आवेदक के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। इसमें किसी प्रकार की समस्या/शिकायत होने पर राज्य स्तरीय राहत कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1070 पर फोन करें या दैवीय आपदा कार्यालय से 8630591743, 9389793202 व अपर जिलाधिकारी फोन नंबर 9454417646 से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed