फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Death of pregnant woman, allegation of dowry murder

गर्भवती विवाहिता की मौत, दहेज की हत्या का आरोप

Mon, 05 Sep 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Death of pregnant woman, allegation of dowry murder
कोरी माजरा में विवाहिता की मौत के बाद गमजदा परिजन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गांव कोरी माजरा में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति सहित पांच के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोधना निवासी भावना पुत्री सुभाष की शादी कोरी माजरा निवासी नितिन के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी। पुलिस के मुताबिक भावना के एक वर्ष का बेटा है। इन दिनों वह तीन माह की गर्भवती थी। रविवार रात भावना का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। पता लगने पर मायके पक्ष के लोग भी गांव कोरी माजरा पहुंच गए। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज में कार व पैसों की मांग करने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। भावना के पिता सुभाष ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण आए दिन उसकी पुत्री का उत्पीड़न किया जाता था और अब फांसी के फंदे पर लटका कर उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन

पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति नितिन, सास, देवर और ननद-ननदोई के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed