फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   death drama

आर्थिक मदद के लिए छात्र ने ही रचा था अपनी हत्या का नाटक

Fri, 14 Feb 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
death drama
आर्थिक मदद के लिए छात्र ने ही रचा था अपनी हत्या का नाटक
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गदनपुरा निवासी छात्र नीरज के लापता होने के मामले का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। छात्र खुद ही लापता हुआ था। वह अपनी हत्या का केस बनाकर एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप सरकारी मदद हासिल करना चाहता था।
शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि गदनपुरा निवासी देशराज ने सूचना दी थी कि जेवी जैन इंटर कालेज में कक्षा 12 में पढ़ने वाला उसका पुत्र नीरज 10 फरवरी को एडमिट कार्ड लेने गया था, तभी से लापता है। पुलिस की छानबीन में हलालपुर नहर के पास नीरज की साइकिल, स्कूल बैग, जूते, चाकू और खून लगी शर्ट बरामद हुई थी। परिवार के लोगों ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई थी। तीन दिन तक भी कुछ नहीं हुआ, तो नीरज बृहस्पतिवार को खुद ही घर लौट आया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस और क्राइम ब्रांच की छानबीन और पूछताछ में पता चला कि नीरज गरीब परिवार से है। उसे पैसे की जरूरत थी। उसने खुद ही साजिश रची थी। उसने चिलकाना बस स्टैंड पर मुर्गे का खून लेकर शर्ट पर लगाया था, ताकि यह समझा जाए कि अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

पहले कुछ और बताता रहा नीरज
छानबीन के दौरान नीरज पहले पुलिस को बताता रहा कि उसे किसी ने नशीली चीज खिला दी थी। जब होश आया तो पंजाब में था। वहां से किसी तरह यहां पहुंचा। पुलिस के अनुसार शायद किसी शख्स ने इस छात्र को बहका दिया था कि ऐसा करने पर उसे आर्थिक मदद मिल सकती है। एसएसपी का कहना है कि परिवार के सदस्यों की भी जांच होगी कि कहीं उनकी भी मिलीभगत से तो यह सब ड्रामा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed