फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dead body of young man was found in the car after missing before his marriage

UP: शादी से पहले लापता हुआ युवक, कार में पड़ी मिली लाश, मृतक के भाई ने पूछताछ में बताई ये बड़ी बात

Mon, 11 Jul 2022 10:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Jul 2022 10:17 PM IST
सार

शादी से पहले लापता हुए युवक की लाश कार में पड़ी मिली। कार में शराब की बोतल और सल्फास का पाउच भी मिला है। वहीं मृतक के भाई ने पुलिस पूछताछ में यह बड़ी बात बताई है।

विज्ञापन
Dead body of young man was found in the car after missing before his marriage
कार में मिली लापता युवक की लाश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के मिर्जापुर में शादी से तीन दिन पहले लापता हुए युवक का शव विकासनगर हाईवे पर शिवालिक पहाड़ियों में सड़क किनारे खड़ी उसकी कार में पड़ा मिला। मृतक की कार से सल्फास का पाउच और शराब की बोतल मिली है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक के आत्महत्या करने की बात पुलिस से कही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसपी देहात ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


मिर्जापुर थाना पुलिस को सुबह करीब नौ बजे एक कार के बादशाहीबाग पुलिस चौकी क्षेत्र में शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित पीर के पास सड़क किनारे खड़ी होने की सूचना मिली। सूचना देने वाले ने बताया कि कार में एक युवक भी पड़ा है। इसके बाद कोतवाली प्रभारी हृदय नारायण सिंह मौके पर पहुंचे तो पाया कि कार में पड़ा युवक मृत अवस्था में है। पास ही सल्फास का पाउच और शराब की बोतल भी पड़ी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद एसपी देहात सूरज राय और सीओ बेहट मुनीश चंद्र भी मौके पर पहुंचे। युवक की शिनाख्त गांव डाल्लूवाला खुर्द जनपद हरिद्वार निवासी मनमोहन (30) पुत्र रमेशचंद के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: उजड़ गया आरती का परिवार, बिखर गए बड़े सपने, मां-बेटे की मौत से हर तरफ छाया मातम

मृतक के भाई सुशील ने बताया कि मनमोहन का विवाह आठ जुलाई को होना था। वह शादी से नाखुश था और पांच जुलाई को अचानक घर से लापता हो गया। उन्होंने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई थी। इसी बीच शादी नहीं होने के चलते उसके होने वाले ससुरालियों ने उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। उसके बाद उन्हें सूचना मिली कि वह मुजफ्फरनगर में अपने दोस्तों के पास है। वे उसे लेने पहुंचे लेकिन वह कुछ देर पहले ही वहां से निकल चुका था। सोमवार की सुबह मिर्जापुर पुलिस से उसके मृत होने की जानकारी मिली।

सुशील ने अपने भाई के द्वारा आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शादी से नाखुश होकर युवक ने आत्महत्या की है। उसकी कार से शराब की बोतल और सल्फास का पाउच मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed