{"_id":"65d247da794252e22f0621b4","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-canal-suspicion-of-murder-uproar-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-118540-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नहर में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नहर में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका, हंगामा
Sun, 18 Feb 2024 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
फाईल फोटो , कृष्णा ठाकुर
सहारनपुर। जगदीश गार्डन कॉलोनी के रहने वाले चार दिन से लापता युवक का शव बड़ी नहर में उतराता हुआ मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि चार दिन से थाने और चौकी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि हत्या है या फिर हादसा।
पेपर मिल रोड स्थित जगदीश गार्डन काॅलोनी निवासी कृष्णा ठाकुर (21) अपनी मां व बहन के साथ रहता था। 15 फरवरी बृहस्पतिवार को कृष्णा ठाकुर घर से दुकान के लिए गया था। वह कोर्ट रोड पर गारमेंट्स की दुकान पर काम करता था, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। उसका मोबाइल फोन भी बंद था। परिजन गुमशुदगी की तहरीर देने थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। रविवार को कृष्णा ठाकुर का शव अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर में उतराता हुआ मिला। शव को देखकर लग रहा था कि उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। पता चलने पर परिजन वहां पहुंचे, जिन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
- यह लगाया आरोप
मृतक की बहन प्रियंका सिंह ठाकुर का आरोप है कि पुलिस को कृष्णा के गायब होने की सूचना देने पहुंचे थे। पहले शेखपुरा चौकी में तहरीर लेकर गए। वहां से सदर थाने का मामला बताकर जाने के लिए कह दिया गया। उसके बाद थाना सदर बाजार पहुंचे तो मामला देहात कोतवाली की शेखपुरा चौकी का बताकर वापस भेज दिया। जबकि दो दिन पहले उसकी स्कूटी भी लावारिस हालत में नकुड़ तिराहे के पास मिल चुकी है। पुलिस गंभीरता से लेती तो शायदा कृष्णा जिंदा होता।
विज्ञापन
- पुलिस के सामने गिड़गिड़ाती रही मृतक की मां
जिला अस्पताल में मृतक की मां और बहन पहुंचीं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। क्योंकि घर में कमाने वाला अकेला कृष्णा ही था। उसके पिता की अनिल कुमार की मौत पहले ही हो गई थी। मृतक की मां रोते-राेते दरोगा के सामने गिड़गिड़ाती रही और इंसाफ की गुहार लगाई।
वर्जन - परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, परिजनों ने बताया है कि किसी युवती के साथ युवक का संपर्क था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि हत्या है या फिर हादसा है। - अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी