फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dead body of girl missing for three days found in pond

तालाब में मिला बच्ची का शव

Mon, 27 Dec 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body of girl missing for three days found in pond
महक का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर में तीन दिन से लापता दो साल की मासूम बच्ची का शव तालाब में पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजन बच्ची की हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

गांव मुजाहिदपुर निवासी नदीम की दो वर्षीय बेटी महक 23 दिसंबर को परिवार में हुई एक मौत के दौरान भीड़भाड़ के बीच लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला था। इस पर परिजनों ने बच्ची के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ भी बच्ची की तलाशी के लिए अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इस दौरान परिजनों ने घर के पास स्थित तालाब से पंपिंग सेट लगा कर पानी भी बाहर निकलवाया था, लेकिन उस वक्त भी बच्ची का पता नहीं चल सका। रविवार देर शाम बच्ची का शव तालाब में पड़ा मिला। बच्ची का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि गांव से सूचना मिली थी कि बच्ची का शव तालाब में पड़ा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने शव बाहर निकाल लिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के जाने के बाद मिला शव
बच्ची के चाचा जुबैर का कहना है कि तालाब को उन्होंने पानी बाहर निकाल कर पूरी तरह छान डाला था, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चल सका था। इसके बाद पुलिस ने डाग स्क्वॉड के साथ गांव में छानबीन की थी। पुलिस टीम के जाने के बाद ही किसी ने बच्ची को तालाब में फेंका है। जब उन्होंने उसे बाहर निकाला तो उसका शरीर गर्म था तथा उसके अंदर के कपड़े तक पूरी तरह भीगे नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गमगीन माहौल में शव दफनाया
बच्ची के पिता सात भाई हैं। सभी पेंटर का काम करके गुजर बसर करते हैं। बच्ची के पिता नदीम की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। उसके तीन बेटियां एक चार माह, दूसरी दो साल और तीसरी तीन साल की है। इनमें से महक की मौत हो चुकी है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद महक का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद बेहद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होना आया : एसएसपी
बच्ची तीन दिन पहले अचानक लापता हुई थी। अपहरण की रिपोर्ट धारा 363 के तहत दर्ज की गई थी। तालाब में शव मिला है। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबने से आया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
-आकाश तोमर- एसएसपी

महक का शव मिलने पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

महक का शव मिलने पर जुटी ग्रामीणों की भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed