फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dead body of Dehradun youth scorched by current found lying on the roof

छत पर पड़ा मिला करंट से झुलसा देहरादूनके युवक का शव

Tue, 24 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body of Dehradun youth scorched by current found lying on the roof
छत पर पड़ा मिला करंट से झुलसा देहरादून के युवक का शव
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। नगर में दुकान की छत पर करंट से झुलसे युवक का शव पड़ा मिला। युवक की जेब से देहरादून का पहचानपत्र मिला है।
नगर के मोहल्ला निवासी खुर्शीद की लखनौती रोड पर टायर की दुकान है। मंगलवार सुबह दुकान खोलने के बाद जब खुर्शीद दुकान की छत पर गया तो वहां एक युवक का शव पड़ा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आकर मौका मुआयना किया तो मृतक करंट से झुलसा दिखाई दिया। छत पर जिस जगह शव पड़ा था, उसके दो फुट ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही है। आशंका है कि उसकी मौत बिजली के तारों की चपेट में आने से हुई है। पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से इमरान पुत्र इस्लाम ग्राम कुआंवाला थाना डोईवाला देहरादून का पहचान पत्र मिला। एसएसआई ने बताया कि मृतक पिछले एक माह से यहां मोहल्ला इलाहीबख़्श में रिश्तेदार के यहां रह रहा था। छत पर कैसे और क्यों गया, इसका पता नहीं लग सका है। सीओ रिजवान अहमद का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed