{"_id":"68852658df62648f29063bcd","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-paandhoi-river-murder-suspected-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-154955-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पांवधोई नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पांवधोई नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Sun, 27 Jul 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पांवधोई नदी में शिवेंद्र विहार के रोहित कुमार (28 ) का शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनसे हत्या की बात अभी तक सामने नहीं आई है।
शुक्रवार को रोहित अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बाहर गया था। दोपहर बाद घर लौटा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय रोहित घर आया था वह नशे की हालत में था। करीब दो घंटे बाद युवक घर से फिर बाहर गया। पांवधोई नदी पर बुद्धू घाट के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गया। इसी दौरान युवक पांवधोई नदी में कूद गया। पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक बाहर निकाला, लेकिन जब तक युवक की मौत हो चुकी थी। परिजन भी पता लगने पर आ गए। परिजनों ने कॉलोनी के ही दो युवक मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से बातचीत की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक के आत्महत्या करना लग रहा है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं आई है। फिर भी पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है।