फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DAV Public School Rasulpur winner in hockey competition

हॉकी प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल रसूलपुर विजेता

Tue, 30 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
DAV Public School Rasulpur winner in hockey competition
स्टेडियम में आयोजित खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पअर्पित करते हॉकी खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
हॉकी प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल रसूलपुर विजेता
विज्ञापन

सहारनपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। डीएवी पब्लिक स्कूल रसूलपुर की टीम विजेता रही, जिसने फाइनल में स्टेडियम की टीम को 2-0 के अंतर से हराया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने खिला?ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद अंडर-14 खिला?ियों की टीमों के बीच मुकाबले कराए गए। डीएवी पब्लिक स्कूल रसूलपुर और स्टेडियम की टीम ने अपने मुकाबले जीतते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में डीएवी पब्लिक स्कूल ने स्टेडियम को 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। समापन पर विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार वितरण सिविल जज/जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव सुमिता के द्वारा किया गया। उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर अपने विचार रखते हुए कहा कि उनके जैसा खिला?ी बिरला ही होता है। मेजर ध्यानचंद के नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम लगातार तीन ओलंपिक गेम्स 1928, 1932 1936 में देश के लिए स्वर्ण पदक जीती। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर क?ी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। निर्णायकों में निखिल कुमार, बेबी रानी, शालिनी रावत, संदीप भट्ट, वैशाली शर्मा, रविकांत शामिल रहे। खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना, जिला हॉकी संघ के सचिव फुरकान अहमद, यशपाल सिंह पुंडीर, प्रदीप कुमार शर्मा, अनुपमा महाजन, प्रेम नाथ छोकरा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद की फोटो नहीं हुई
पूर्व के वर्षों में राष्ट्रीय खेल दिवस पर होने वाली प्रतियोगिता की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर की जाती रही है, लेकिन खेल विभाग प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान मेजर ध्यानचंद की फोटो की व्यवस्था नहीं कर सका। इसकी वजह से प्रतियोगिता 11ऱ्20 बजे शुरू हुई। मेजर ध्यानचंद की फोटो नहीं होने पर जिला हॉकी संघ के सचिव चौधरी नीरपाल सिंह भ?क गए। उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों को खूब सुनाई। हालांकि मेहमानों के निकल जाने के बाद नई फोटो खरीदकर लगवाई गई, जिसके सामने खिला?ियों द्वार पुष्प अर्पित किए गए।

खेल दिवस पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता खेलते खिलाड़ी

खेल दिवस पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता खेलते खिलाड़ी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed