{"_id":"68d6de309bedd51ba008c934","slug":"daughters-are-the-axis-of-society-and-nation-every-family-should-fulfill-the-pledge-of-education-and-security-dm-saharanpur-news-c-28-1-bpt1002-139124-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां समाज व राष्ट्र की धुरी, हर परिवार निभाए शिक्षा व सुरक्षा का संकल्प : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां समाज व राष्ट्र की धुरी, हर परिवार निभाए शिक्षा व सुरक्षा का संकल्प : डीएम
Sat, 27 Sep 2025 08:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। वहां डीएम अस्मिता लाल ने केक काटकर बधाई दी और बेटियों की सुरक्षा व शिक्षा का संकल्प दिलाया।
डीएम ने महिला अस्पताल में जन्म लेने वालीं 20 कन्याओं के परिजनों को पौधा, बेबी किट और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। नवजात कन्याओं की माताओं ने केक काटा। महिला आयशा, काजल, नीतू, नसरीन, गुलिस्फा, मुस्कान, प्रीति, रूबी, मनीषा, निधि, रिहाना, मोनी, ऋतु को शपथ दिलाई कि वे बेटियों को अच्छे संस्कार देकर उन्हें शिक्षा दिलाएंगी और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देंगी।
डीएम ने कहा कि समृद्ध समाज की पहचान उसकी बेटियों की मुस्कान से होती है। महिलाओं को सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान आदि योजना की जानकारी दी। इस दौरान एडीएम पंकज वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरचंद वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह, सीएमएस डॉ. अनुराग वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
डीएम ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया
बागपत। डीएम अस्मिता लाल ने जिला अस्पताल परिसर में बने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय व्यवस्था देखी और साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। सेंटर में मौजूद आठ महिलाओं से संवाद किया और उन्हें सरकार की योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हित व उनके संरक्षण के लिए सरकार संकल्पित है। उन्होंने यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न व दहेज हिंसा को लेकर जागरूक किया।