फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Date passed, auditorium not completed

निकल गई तिथि, पूरा नहीं हुआ ऑडिटोरियम

Tue, 16 Nov 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Date passed, auditorium not completed
निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल का ओडिटोरियम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पिलखनी स्थित शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहा ऑडिटोरियम तीन साल बाद भी तैयार नहीं हो सका। इसका निर्माण एक साल में पूरा करना था, लेकिन निर्माण पूर्ण होने की तारीख निकले ही दो साल बीत गए। अब तक ढांचा भी पूरी तरह नहीं बना। बाकी कार्य कब पूरे हो पाएंगे, यह भी सवालों में है। क्योंकि जिस धीमी गति से कार्य हो रहा है, वह जल्द पूरा हो सकेगा, स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

दरअसल, राजकीय मेडिकल कॉलेज में मई 2018 में ऑडिटोरियम का निर्माण शुरू हुआ था। इसका निर्माण जून 2019 तक पूरा किया जाना था। चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग ने इसके लिए 772.53 लाख रुपये आवंटित किए थे। इस निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम इकाई शामली को कार्यदायी संस्था बनाया गया था। इस संस्था ने निर्माण को लेकर कतई गंभीरता नहीं बरती। क्योंकि अब तक हुए निर्माण पर गौर करें तो, नीचे के हिस्से के भवन का निर्माण होने के बाद प्रथम मंजिल पर पिलर ही लग पाए हैं, दीवार तक नहीं बनी हैं। इसके अलावा दीवारों पर प्लास्टर तक नहीं हो सका है। दो दिन पहले ही अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया तो ऑडिटोरियम के अधूरे निर्माण को लेकर भी सवाल पूछा था। उन्होंने भी निर्देश दिया था कि निर्माण को जल्द पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन

- मीटिंगों में दिए निर्देशों का भी नहीं असर
समय समय पर उच्चाधिकारियों और प्रभारी मंत्री द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा की गईं। साथ ही 50 लाख रुपये से ज्यादा लागत वाली परियोजनाओं को लेकर प्रत्येक माह समीक्षा होती है, लेकिन राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑडिटोरियम के निर्माण में तेजी लाने के तमाम निर्देश कार्यदायी संस्था के लिए बेमानी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑडिटोरियम के निर्माण को शीघ्र पूरा कराने के लिए कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिया है। मार्च तक निर्माण पूर्ण होने की बात परियोजना प्रबंधक ने कही है। -- अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed