फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Darul Uloom strict rules for admission

Saharanpur: दारुल उलूम ने प्रवेश के लिए सख्त किए नियम, दस्तावेजों का खुफिया विभाग करेगा सत्यापन

Sun, 16 Apr 2023 07:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Apr 2023 07:32 PM IST
सार

दारुल उलूम प्रबंधतंत्र ने नवीन सत्र में प्रवेश प्रक्रिया में कई तरह के बदलाव करते हुए नियमों को सख्त किया है। अब जरुरी दस्तावेज (संरक्षक का शपथ पत्र) होने पर ही प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
Darul Uloom strict rules for admission
दारुल उलूम देवबंद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम प्रबंधतंत्र ने नवीन सत्र में प्रवेश प्रक्रिया में कई तरह के बदलाव करते हुए नियमों को सख्त किया है। अब जरुरी दस्तावेज (संरक्षक का शपथ पत्र) होने पर ही प्रवेश मिलेगा। साथ ही सत्यापन कराने के लिए प्रवेश के समय दिए गए सभी दस्तावेज जांच के लिए खुफिया विभाग को भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


देश की वर्तमान परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए दारुल उलूम ने प्रवेश नियमों को कड़ा कर दिया है। रविवार को संस्था के शिक्षा प्रभारी मौलाना हुसैन अहमद हरिद्वारी की ओर से जारी की गई गाइडलाइन में कहा गया कि संस्था में प्रवेश पाने के लिए जरुरी दस्तावेज देने अनिवार्य होंगे। 

विज्ञापन

 

अपने साथ ही पिता के आधार कार्ड की छायाप्रति, उनका मोबाइल नंबर और संरक्षक का शपथ पत्र देना होगा। जबकि सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, मणिपुर, असम और त्रिपुरा आदि के छात्रों को मूल निवास प्रमाण पत्र और शपथ पत्र जमा कराना होगा। मौलाना हुसैन ने कहा कि जो छात्र सभी जरुरी दस्तावेज उपलब्ध कराएगा उसी को संस्था में प्रवेश दिया जाएगा। छात्र जो दस्तावेज संस्था में जमा कराएंगे उनकी जांच खुफिया विभाग से कराया जाएगा। गलत पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed