फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dairy operators burn effigy of mayor

डेयरी संचालकों ने फूंका महापौर का पुतला

Sun, 23 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dairy operators burn effigy of mayor
हकीकतनगर में मेयर का पुतला फूंककर प्रदर्शन करते डेयरी संचालक - फोटो : SAHARANPUR
डेयरी संचालकों ने फूंका महापौर का पुतला
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर से डेयरियों को बाहर किए जाने का नोटिस भेजने के मामले में डेयरी संचालकों ने महापौर का पुतला फूंककर विरोध जताया। इसके साथ ही दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से डेयरी संचालकों की नोकझोंक हुई। धरनास्थल पर डेयरी संचालकों ने गाय भी बांध दी है।

रविवार को डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर डेयरी संचालकों ने महापौर का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस के साथ डेयरी संचालकों की नोकझोंक हुई। संजय वालिया ने कहा कि नगर निगम द्वारा डेयरी संचालकों को परेशान करने के साथ ही उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। नगर निगम डेयरी को शहर से बाहर करना चाहता है, जिससे डेयरी संचालकों के सामने बड़ी दिक्कत खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा जब तक नगर निगम अपना निर्णय वापस नहीं लेगा, तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। इसके साथ ही धरना स्थल पर डेयरी संचालकों ने गाय बांध दी। इस दौरान आदेश त्यागी, बलबीर चौधरी, संजीव वालिया, मो. अहमद, शैंकी, राजू, पप्पू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed