फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Czech villages have a toilet, or not

गांव-गांव चेक होगा शौचालय बना, या नहीं

Mon, 29 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 29 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Czech villages have a toilet, or not
toilet
सहारनपुर के ग्राम बड़गांव में मात्र 150 शौचालयों के निर्माण में लगभग 9 लाख रुपये के गोलमाल सामने आने पर हड़कंप मच गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने हर गांव में ही खामियां होने की आशंका जताते हुए शौचालयों की जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


कॉलेजों में हुए गोलमाल के बाद अब गांवों में हुए शौचालयों के निर्माण में गोलमाल सामने आ रहा है। बड़गांव में की गई 150 शौचालयों की जांच में लगभग 9 लाख रुपये का गोलमाल पकड़ा गया।
विज्ञापन


जिसमें ग्राम विकास अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके गोलमाल की आधी धनराशि भी वसूल करने के आदेश दिए गए हैं। जबकि जिले में 1600 गांवों में शौचालय बनवाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी दीपक मीणा ने अन्य गांवों में भी फर्जी और आधे-अधूरे शौचालयों के निर्माण कराए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने जिले के सभी गांवों में शौचालयों के निर्माण की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। 


जिला विकास अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि शौचालयों के जांच के लिए ग्राम वार कमेटी का गठन किया जा रहा है। इसमें जेई, एई और अन्य अभियंताओं के साथ अधिकारियों की टीम गठित की जा रही है। इससे गांवों में हुए गोलमाल का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed