{"_id":"65a83d516ce8a2fc34074244","slug":"cyclist-dies-in-collision-with-bike-two-seriously-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-16770-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दो गंभीर घायल
Thu, 18 Jan 2024 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। कोतवाली क्षेत्र के गांव साढ़ौली दुलीचन्दपुर के पास हाईवे पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
बुधवार की देर शाम गांव साढ़ौली दुलीचन्दपुर निवासी यासीन (60) पुत्र अब्दुल वहीद साइकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर पहुंचा तो बाइक सवार रामपुर मनिहारान के मोहल्ला महल निवासी सोनू व अरशद से उसकी जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में यासीन की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस से रामपुर सीएचसी लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव को अपने साथ ले गए।