फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cycle rally will give message of 'Clean city-healthy city'

स्वच्छ और स्वस्थ रहने का संदेश देगी साइकिल रैली

Fri, 21 Feb 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cycle rally will give message of 'Clean city-healthy city'
‘स्वच्छ शहर-स्वस्थ शहर’ का संदेश देगी साइकिल रैली
विज्ञापन

सहारनपुर। अमर उजाला और नालंदा वर्ल्ड स्कूल की ओर से 23 फरवरी को ड्रीम राइडर्स साइक्लोथॉन (साइकिल रैली) का आयोजन किया जाएगा। रैली में पांच साल से ऊपर के प्रतिभागी शामिल होंगे। रैली सुबह सात बजे मानव मंदिर के पास दून कैंब्रिज स्कूल से शुरू होगी। यहां से जेवी जैन कालेज रोड, मल्हीपुर रोड होते हुए जंधेड़ी फाटक के पास नालंदा वर्ल्ड स्कूल तक पहुंचेगी।
साइकिल रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागी बच्चे स्वच्छ शहर-स्वस्थ शहर का संदेश देंगे। शहर को सुंदर और शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए जागरूक करेंगे। साइकिल रैली में शहर के कई स्कूलों से प्रतिभागी शिरकत करेंगे। रैली के समापन पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरान शहीदों के सपनों को पूरा करने और देश के लिए एकजुट रहने का संकल्प दिलाया जाएगा। कार्यक्रम में एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे। इसके साथ ही लक्की ड्रा के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों को तीन साइकिल और 10 सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

साइकिल रैली में शामिल होने के लिए यहां करें संपर्क
- हेल्पलाइन नंबर- 8126562813, 9359516034
- पांच वर्ष से अधिक के प्रतिभागी हो सकेंगे शामिल
आयोजन में ये रहेंगे प्रमुख सहयोगी
इस आयोजन में केएलजी पब्लिक स्कूल शारदानगर, सरस्वती विहार दिल्ली रोड, सीनियर डीएवी पब्लिक स्कूल आवास विकास, गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल पटेल नगर, दून कैंब्रिज स्कूल निकट मानव मंदिर, नालंदा वर्ल्ड स्कूल मल्हीपुर रोड, स्किल्ड ग्लोबिजेंस स्कूल बेहट रोड, स्वाति होंडा दिल्ली रोड, एलआईसी मेन ब्रांच आवास विकास दिल्ली रोड, सांसद हाजी फजलुर्रहमान, संभागीय परिवहन अधिकारी, अहिंसा इंटरप्राइजेज और अन्य सहयोगी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed