फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Customer beaten, Inspector line spot

ग्राहक को पीटा, दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 01 Dec 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 01 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Customer beaten, Inspector line spot
दरोगा के पीटने पर निशान दिखाया युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में बैंक की लाइन में लगे ग्राहक के साथ दरोगा द्वारा की गई मारपीट के बाद हंगामा खड़ा हो गया। ग्राहक ने अपने साथियों के साथ अंबाला रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग और सपा नेता मंसूर बदर मौके पर पहुंचे और एसएसपी को घटन से अवगत कराया। एसएसपी ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर किया है। साथ ही मामले की जांच कराने की भी बात कही है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह करीब 11 बजे अंबाला रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया में ग्राहकों की कतार लगी थी। कतार में खड़े साजिद खान की किसी बात को लेकर थाना कुतुबशेर के दरोगा सुदेश के साथ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सुदेश ने साजिद खान को पहले थप्पड़ जड़े और उसके बाद गिराकर पीटा। इसके बाद साजिद ने अपने साथियों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे साथियों ने पुलिस की बर्बरता के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया।

बैंक के बाहर अंबाला रोड पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग और सपा नेता मंसूर बदर मौके पर पहुंचे और एसएसपी मनोज तिवारी को घटना की जानकारी दी।

एसएसपी ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर किया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई है। एसएसपी के आश्वासन के बाद ही पीड़ित पक्ष शांत हुआ। 

पेंशन लेने के लिए बुधवार को बड़े डाकघर पहुंचे पेंशनर्स को घंटों कतार में खड़े होने के बावजूद रुपये नहीं मिले। उन्हें रुपये खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया गया। इससे गुस्साए पेंशनर्स ने सरकार और डाक विभाग के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया।

पेंशनर्स का कहना था कि वह सीनियर सिटीजन हैं, जो कतार में घंटों खड़े नहीं रह सकते। मगर इसके बाद भी उन्हें कतार में लगना पड़ रहा है। सबसे बुरी बात है कि कतार में लगने के बाद भी उनको पेंशन नहीं मिल रही है।

बताया कि उनका जीवन पेंशन पर निर्भर है। यदि पेंशन नहीं मिलेगी तो जिंदगी कैसे चलेगी? उन्होंने सीनियर सिटीजन खासकर पेंशनर्स के लिए अलग से व्यवस्था रखने की मांग की। पेंशनर्स के हंगामे के दौरान डाकघर के अधिकारी अपनी कुुर्सी छोड़कर इधर-उधर हो गए। 

सिंडीकेट बैंक की सबदलपुर में शाखा है। आरोप है कि बैंक शाखा में बुधवार को ग्राहकों को कैश नहीं दिया गया। कैश न मिलने से क्षुब्ध ग्राहकों ने शाखा पर जमकर हंगामा किया। बीच बचाव कराने पर पुलिस कर्मियों से भी अभद्र व्यवहार किया गया। हंगामा कर रहे ग्राहकों ने शाखा में जमकर तोड़फोड़ की। 

 बुधवार को चिलकाना तिराहे पर स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स की शाखा पर खातेदारों की लंबी लाइन लगी हुई थी। इसी बीच एक युवक मोबाइल फोन से फोटोग्राफी करता हुआ बैंक के भीतर दाखिल हो गया तथा बैंक के भीतर भी फोटो खींचने लगा।

बैंक के गार्ड ने युवक को रोकते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। फोटो खींचने से रोकने पर युवक बैंक कर्मियों पर एक समाचार पत्र का प्रतिनिधि होने का हवाला देते हुए रौब गालिब करते हुए हंगामा करने लगा।

इसके बाद बैंक कर्मियों ने कामकाज रोक दिया तथा पुलिस को मामले की सूचना दी। उधर, काम रुकने पर खातेदारों ने भी युवक को धकिया दिया। इसके बाद युवक धमकी देता हुआ चला गया। युवक के जाने के बाद ही कार्य सुचारु हो पाया।

मंगलौर पुलिस चौकी के समीप पंजाब नेशनल बैंक में कैश न आने से गुस्साए लोगों ने बुधवार को बैंक के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। आरोप था कि वह पिछले कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे हैं।


लेकिन अधिकारी कैश न आने की बात कहकर वापस भेज देते हैं। कहना था कि जब वह बैंक में जमा अपना पैसा निकाल ही नहीं पा रहे हैं तो यहां पैसा जमा करने से कोई फायदा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed