{"_id":"608af3ce8ebc3e4d1212e535","slug":"curfew-time-increased-market-was-crowded-saharanpur-news-mrt536483092","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू का समय और बढ़ा, बाजार में रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्फ्यू का समय और बढ़ा, बाजार में रही भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू के समय को बढ़ा दिया है। अब शुक्रवार शाम से आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। इसको लेकर पूरे दिन सोशल मीडिया पर भी चर्चा रही। हालांकि स्थानीय स्तर पर अधिकारियों के पास कोरोना कर्फ्यू का समय बढ़ाने के संबंध में लिखित आदेश नहीं आया है।
दरअसल, बीते सप्ताह तक शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू का समय निर्धारित था, जो 59 घंटे का था। वहीं, बृहस्पतिवार को पता चला कि अब प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू का समय शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक कर दिया है। इस लिहाज से अब कोरोना कर्फ्यू का समय 83 घंटे का हो जाएगा। उधर, स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि अभी कोरोना कर्फ्यू का समय बढ़ाने का आदेश नहीं मिला है, शासन का जो निर्देश मिलेगा, उसका पालन कराया जाएगा।
बाजारों में कम नहीं हो रही भीड़
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के बावजूद बाजारों में भीड़ कम नहीं हो रही है। शहर के नेहरू मार्केट, बाजोरिया रोड, जामा मस्जिद के सामने मंडी बाजार, मोरगंज, नखासा, रानी बाजार, हलवाई अट्टा आदि बाजारों में बृहस्पतिवार को भी भारी भीड़ नजर आई। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे थे। कुछ लोग तो बगैर मास्क भी घूमते नजर आए।