फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Curb on the problem of electrical tripping of Dehradun Road Industrial Area

Saharanpur News: देहरादून रोड औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत ट्रिपिंग की समस्या पर लगे अंकुश

Wed, 26 Jul 2023 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Curb on the problem of electrical tripping of Dehradun Road Industrial Area
- मुख्य अभियंता से मिले लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहरादून रोड औद्योगिक क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत कट एवं ट्रिपिंग की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने विद्युत निगम के मुख्य अभियंता एके आत्रेय से भेंट की।
बुधवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता को उद्यमियों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विद्युत कट और ट्रिपिंग के चलते उद्यमियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उद्यमियों की समस्याओं को सुनने के बाद विद्युत निगम मुख्य अभियंता समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शट डाउन सुबह नौ बजे से पहले या शाम पांच बजे के बाद या केवल अपराह्न एक से दो बजे के बीच में लिया जाएगा। छुटमलपुर से आ रही विद्युत सप्लाई का शटडाउन बिना अधिशासी अभियंता के नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10 बजे से लेकर अपराह्न एक बजे तक पेट्रोलिंग एवं पेड़ों की छटाई का कार्य किया जाएगा। जो विद्युत उपकरण खराब हुए पड़े हैं या सही कार्य नहीं कर रहे हैं, उनको तुरंत बदला जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्युत ट्रिपिंग की समस्या का निस्तारण आज से ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुपम गुप्ता, देहरादून रोड औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी राजीव चानना, कामधेनु औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी राजीव आनंद, आदेश बिंदल, अजेश सैनी, वरुण अग्रवाल, सुशील सडाना, राजकमल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed