फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Culverts and link roads will be built in Chilkana, Nakur and Gangoh areas.

Saharanpur News: चिलकाना, नकुड़ और गंगोह क्षेत्र में बनेंगी पुलिया और संपर्क मार्ग

Sat, 20 Jan 2024 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 20 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Culverts and link roads will be built in Chilkana, Nakur and Gangoh areas.
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग चिलकाना, नकुड़ और गंगोह क्षेत्र में पुलिया और संपर्क मार्गाें का निर्माण कराएगा। इसके लिए 11 सड़कों का चयन किया गया है, जिन के काम पर 7.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़कों और पुलियाओं का निर्माण होने से दर्जनों गांवों की आबादी को लाभ होगा। टेंडर के बाद जल्द कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

जिन मार्गाें का चयन पुलिया और सड़क निर्माण के लिए किया गया है। उनमें पठेड़ नानौली से लतीफपुर भूड़ से होते हुए नौरा मार्ग, चिलकाना- सरसावा- नकुड़ मार्ग पर चार कार्य, चिलकाना- नकुड़- गंगोह मार्ग के तीन कार्य, सहारनपुर- नकुड़- गंगोह के दो कार्य, फुंदपुरी- इस्लामनगर- तीतरों हंगावली रजबहे की पटरी से जुड़े तीन कार्य शामिल हैं। इनमें एक कार्य 74 लाख, तीन कार्य 72-72 लाख, एक कार्य 62 लाख तथा छह कार्य 60-60 लाख रुपये के हैं। उक्त मार्गों का विज्ञापन 19 दिसंबर 2023 को जारी किया गया। इन सभी कार्याें के लिए छह महीने का समय दिया गया है। यानी टेंडर प्रक्रिया फाइनल होने के बाद छह महीने के भीतर कार्य पूर्ण करने होंगे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उक्त कार्यों की मांग उठ रही थी। सर्व कराकर इनका एस्टीमेट बनवाया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन

चिलकाना, नकुड़ और गंगोह क्षेत्र में पुलियाओं और संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 11 मार्गों का चयन किया गया है, जिसका विज्ञापन भी जारी हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही उक्त कार्य शुरू कराए जाएंगे। प्रयास यही रहेगा कि कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण पूरे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरके सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed