फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crushing season of Sarsawa and Todarpur sugar mills begins

Saharanpur News: सरसावा और टोडरपुर चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरु

Sun, 05 Nov 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 05 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Crushing season of Sarsawa and Todarpur sugar mills begins
नानौता की सहकारी चीनी मिल में चैन में गन्ना डालते जिला​धिकारी डा दिनेश चंद्र और अन्य। श्रोत मिल
सहारनपुर, साढौली कदीम/ सरसावा। शाकुंभरी शुगर एंड एलाइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड टोडरपुर में राज्य मंत्री जसवंत सैनी और किसान सहकारी चीनी मिल नानौता में जिलाधिकारी डाॅ दिनेश चंद्र ने चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


पिछले आठ साल से बंद पड़ी गांव टोडरपुर में स्थापित शाकुंभरी शुगर मिल का रविवार को विधि विधान के साथ हवन पूजन कर पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि बंद पड़ी शुगर मिलों को चलाने को लेकर सरकार कृत संकल्प है। किसान हित में इन्हें पुनः संचालित कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक नरेश सैनी, एमडी नंदकिशोर चुघ, डायरेक्टर संजय तापरिया, मिल महाप्रबंधक सुरेश शर्मा, यूनिट हेड अश्वनी कुमार मित्तल, तकनीकी प्रबंधक डीपी शर्मा, गन्ना महाप्रबंधक सोमप्रकाश सिंह, एचआर हेड नायब सिंह, किसान सुरेन्द्र सिंह, ताहिर, गन्ना समिति के चेयरमैन सुधीर राणा, दिलशाद पोसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसावा की दि किसान को-ऑपरेटिव चीनी मिल में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट, विधायक मुकेश चौधरी, प्रधान प्रबंधक दीप्ति देव यादव ने किसानों के साथ केन करियर में गन्ना डालकर शुभारंभ किया। सबसे पहले गन्ना आपूर्ति करने वाले बैल-बुग्गी लाए किसान सरसावा निवासी मेहर सिंह को डीएम ने शाल ओढ़ा एवं नकद इनाम देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि चीनी मिल पूर्व से भी अधिक अच्छी स्थिति में गन्ना पेराई कर रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन करेगी। इससे पहले चीनी मिल प्रांगण में आचार्य कुलदीप व उनके सहयोगी आचार्य द्वारा हवन यज्ञ पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। सौरभ बंसल, डीसीओ सुशील कुमार, सीसीओ राजेश कुमार, गन्ना समिति के सचिव डाॅ. उदयभान राव, चीफ इंजीनियर रेशमलाल बघेल, चीफ कैमिस्ट राजेन्द्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed