फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crushing of 21 lakh quintals more sugarcane in the division than last year

Saharanpur News: मंडल में गत वर्ष से 21 लाख क्विंटल अधिक गन्ने की पेराई

Sat, 16 Dec 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Crushing of 21 lakh quintals more sugarcane in the division than last year
सहारनपुर। लंबे समय से बंद पड़ीं दो चीनी मिलों के संचालित होने का असर गन्ना पेराई पर पड़ा है। इसके चलते मंडल की चीनी मिलें गत वर्ष की तुलना में 21 लाख क्विंटल अधिक गन्ना पेराई कर चुकी हैं, साथ ही पिछले सीजन की बकाएदार शामली और गागलहेड़ी चीनी मिलों को जल्द भुगतान के लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पेराई सत्र 2022-23 का देय गन्ना मूल्य 6591 करोड़ के सापेक्ष 6355 करोड़ का भुगतान हो चुका है। मंडल की शामली एवं गागलहेड़ी चीनी मिलों पर गत सीजन का अवशेष गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान करने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि पेराई सत्र 2023-24 में अब तक 436 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की जा चुकी है, जो गत सीजन से 21 लाख क्विंटल अधिक है। मंडल की चीनी मिल मौजूदा पेराई सत्र में खरीदे गए गन्ने का 756 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी हैं। लंबे समय से बंद पड़ीं दोनों चीनी मिलों के संचालन के बाद मंडल में 19 चीनी मिल पेराई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed