{"_id":"5723ad314f1c1b5b1fa91bfd","slug":"crushed-by-a-tractor-killed-a-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के सरसावा में शुक्रवार को शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम समसपुर में चाचा के साथ खेत से लौट रहे मासूम की ट्रैक्टर से गिरकर पीछे बंधी ट्रॉली के नीचे कुचलने से मौत हो गई। गमगीन माहौल में मासूम को सुपुर्दे खाक किया।
समसपुर निवासी स्कूल संचालक आस मोहम्मद का छोटा भाई शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खेत में से घर लौट रहा था। ट्रैक्टर के बोनट पर उसका पांच वर्षीय भतीजा उस्मान बैठा हुआ था।
बताया गया कि खेतों की चकरोड़ पार कर ट्रैक्टर जैसे ही सड़क पर चढ़ा अचानक एक ओर झुक गया। इसी बीच बोनट पर बैठे बालक का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर के पीछे की तरफ गिर पड़ा।
विज्ञापन
चाचा ट्रैक्टर रोकता मासूम ट्रैक्टर के पीछे बंधी ट्राली के पहिये के नीचे आ गया। अचानक हुए इस हादसे से बालक का चाचा बदहवास हो गया तथा लहूलुहान हालत में बालक को उठाकर चीखता हुआ घर की ओर दौड़ पड़ा।
मासूम का पिता भी सदमे में आ गया। इसी बीच गांव वाले डॉक्टर को लेकर आए, लेकिन तब तक मासूम दम तोड़ चुका था। बालक की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं गांव में भी मातम छा गया।