{"_id":"5d6036508ebc3e93cb7632c6","slug":"crpf-jawan-four-policemen-suspended-for-indecency-with-women-saharanpur-news-mrt4396443160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ के जवान, महिला से अभद्रता पर चार पुलिसकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ के जवान, महिला से अभद्रता पर चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
CRPF jawan, four policemen suspended for indecency with women
Link Copied
देवबंद (सहारनपुर)। सीआरपीएफ के जवान और उनकी परिचित महिला को पुलिस चौकी पर लाकर अभद्र व्यवहार करना पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबन का यह आदेश गत 16 अगस्त को जारी किया गया था।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गुनारसा गांव निवासी मोनू पुत्र करोड़ीमल सीआरपीएफ का जवान है जो वर्तमान में जम्मू कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात है। गत 13 अगस्त को मोनू छुट्टी पर आया था। इसी दौरान वह परिचिति महिला के साथ देवबंद किसी काम से आया था। आरोप है कि रेलवे रोड पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी लोकेंद्र, अखिलेश और मंगलौर रोड पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही विनीत व प्रमोद कुमार ने सीआरपीएफ के जवान को बिना किसी वजह के हिरासत में ले लिया। आरोप है कि उक्त चारों पुलिसकर्मी दोनों को रेलवे रोड पुलिस चौकी पर ले गए। जहां उनके साथ अभद्रता की गई। जिसके बाद जवान ने इसकी शिकायत इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र से की। बाद में उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। इंस्पेक्टर की आख्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और मामले की जांच सीओ अजेय शर्मा को सौंप दी है। सीओ ने बताया कि प्रकरण की विस्तृत प्रारंभिक जांच आरंभ कर दी गई है। उधर, पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई होने से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।