{"_id":"651b1083485855cf2d023794","slug":"crpf-jawan-dies-in-road-accident-saharanpur-news-c-14-1-mrt1009-347377-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सीआरपीएफ के जवान की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सीआरपीएफ के जवान की सड़क हादसे में मौत
Tue, 03 Oct 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान अमित का फाइल फोटो
नागल (सहारनपुर)। सोमवार शाम देवबंद-गागलहेड़ी स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सीआरपीएफ के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जवान अपनी जुड़वा बेटियों का जन्मदिवस मनाकर ड्यूटी पर लौट रहा था। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने जवान की जेब से मिले कागजों के आधार पर शव की शिनाख्त की।
उत्तराखंड के थाना भगवानपुर के गांव मोहनपुर माहेश्वरी चुड़ियाला निवासी 34 वर्षीय अमित कुमार पुत्र विनोद कुमार सोमवार शाम करीब पांच बजे बुलेट मोटरसाइकिल से अपने गांव से सोनीपत से अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे। जैसे ही उन्होंने नागल से आगे गांव बसेड़ा पार किया तो अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। अमित सीआरपीएफ में क्लर्क थे। वह वह सोनीपत में तैनात थे।
मारी जोरदार टक्कर, लगाया हुआ था हेलमेट
सीआरपीएफ के जवान ने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट भी जवान जान नहीं बचा पाया।
बेटियों का जन्मदिन मनाने आए थे
अमित शनिवार को अपनी दो जुड़वा बेटियों के जन्मदिन मनाने आए थे। उनकी शादी के करीब साल बाद दो जुड़वा बेटी हुई थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर परिजन पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी ने बताया है कि घटना में परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है।