फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crowds of farmers gathered as soon as the fertilizer cart arrived

खाद की गाड़ी आने पर उमड़ी किसानों की भीड़

Wed, 27 Oct 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Crowds of farmers gathered as soon as the fertilizer cart arrived
कृषि सेवा केंद्र गंगोह पर उमड़ी किसानों की भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। डीएपी व यूरिया की किल्लत के चलते बुधवार को कृषि सेवा केंद्र पर खाद की एक गाड़ी आने की सूचना मिलते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। दो बोरे खाद प्रति व्यक्ति मिलने से किसान नाखुश नजर आए। इनमें भी कइयों को तो खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को खाद की गाड़ी आने पर किसानों में सुबह ही मारामारी मच गई। इंचार्ज अशोक कुमार द्वारा जमीन की नकल व आधार कार्ड पर किसानों को शुरू में तीन बोरे फिर भीड़ बढ़ने पर दो बोरे और आखिर में एक ही बोरा प्रति किसान दिया गया। इस पर किसानों ने नाराजगी जताई। ऋषिपाल सिंह दूधला, शाहिद धानवा, सुरेश, हिमांशु, सिताब आदि किसानों ने बताया कि इस समय आलू बुवाई, सरसों व गेहूं की बुवाई की तैयारी चल रही है। खाद न मिलने से खेती पर संकट मंडरा रहा है। बुवाई के समय डीएपी न मिलने पर उत्पादन प्रभावित होगा। किसान समितियों व सेवा केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। कृषि केंद्र के इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि एक गाड़ी आई थी जिसका वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed