{"_id":"69581a9e0fe7e56a580dbf71","slug":"crowd-gathered-in-shakambharis-court-on-chaturdashi-appearance-day-today-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-166420-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शाकंभरी के दरबार में चतुर्दशी पर उमड़ी भीड़, प्राकट्य दिवस आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शाकंभरी के दरबार में चतुर्दशी पर उमड़ी भीड़, प्राकट्य दिवस आज
Sat, 03 Jan 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
सिद्धपीठ में मुख्य द्वार पर मां के दर्शनों को लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में पौष माह की चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने मां के दर्शन कर देश एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। माता का प्राकट्य दिवस पौष पूर्णिमा पर शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। उधर, चिलकाना के मंदिरों में भी माता की मूर्तियों को शाक सब्जियों से सजाया गया है।
शुक्रवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं मां के दर्शनों के लिए मां के दरबार में पहुंचना आरंभ हो गए थे। श्रद्धालु लेटकर एवं पैदल मां के भवन तक पहुंच रहे थे। श्रद्धालुओं ने संकटमोचन हनुमान मंदिर, साकेश्वर मंदिर में भी पहुंचकर पुण्य लाभ कमाया। उधर आज मनाई जाने वाली शाकंभरी जयंती की मंदिर व्यवस्थापक राणा परिवार द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। शाकंभरी जयंती पर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज द्वारा 56 भोग और 36 व्यंजन मां भगवती को अर्पित किए जाएंगे। शंकराचार्य आश्रम प्रभारी एवं संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सहजानंद जी ब्रह्मचारी जी महाराज ने बताया कि विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किए जा रहे शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति शनिवार को होगी।
चिलकाना में बस स्टैंड स्थित देवी बाला सुंदरी मंदिर, सुल्तानपुर में कंकरों वाले मंदिर स्थित मां शाकंभरी के मंदिर तथा खेड़ा स्थल पर स्थित माता शाकंभरी के मंदिर को मूर्तियों के सम्मुख शाक सब्जियां लगाकर सुंदर बनाया गया है। चिलकाना मंदिर के व्यवस्थापक राजीव सिंघल ने बताया कि शनिवार को 10 बजे मंदिर में आरती के बाद माता को भोग लगाया जाएगा। उधर, सुल्तानपुर के मंदिर के व्यवस्थापक सचिन सैनी तथा मांगेराम सैनी ने बताया कि प्रातः काल माता का पूजन, श्रृंगार, हवन तथा कन्याओं को जिमाने के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।