फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crowd gathered at railway station and bus stand

Saharanpur News: रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर उमड़ी भीड़

Tue, 07 Mar 2023 07:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:47 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered at railway station and bus stand
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ती यात्रियो की भीड़
- ट्रेनों में एक-एक सीट के लिए मची रही मारामारी
विज्ञापन

-जनरल कोचों का रहा सबसे अधिक बुरा हाल
फोटो- 01 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। होली पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ सोमवार को रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर दिखाई दिया। ट्रेनों में एक-एक सीट के लिए मारामारी मची रही। आरक्षित सीटें तो पहले ही भर गई थीं। अब तत्काल में भी आसानी से सीट नहीं मिल पा रही है। सबसे बुरा हाल जनरल बोगियों का रहा। वहीं, तीनों बस अड्डों पर भी यात्रियों की भीड़ रही।
आठ मार्च यानी बुधवार को होली खेली जाएगी। होली पर सुगम यात्रा के दावे सोमवार को फेल साबित हुए। घरों के लिए निकले लोगों की रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भीड़ उमड़ी। रेल की बोगी में अंदर भीड़ अधिक होने के चलते यात्रियों ने गेट पर बैठकर और लटककर सफर किया। सहारनपुर से होकर पूर्वांचल, बिहार और दिल्ली की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही।
विज्ञापन

अमृतसर से चलकर दोपहर 12.40 बजे सहारनपुर पहुंची अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ थी । पीछे की तरफ डिब्बों में कुछ जगह मिली तो यात्री उसमें चढ़ गए। होली स्पेशल ट्रेनें भी फुल होकर चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
-रोडवेज ने सभी बसों को सड़कों पर उतारा
रोडवेज बस अड्डों पर भी भीड़ कम नहीं रही। रेलवे रोड, कांशीराम काॅलोनी और मानकमऊ बस अड्डे पर बसें यात्रियों से भरकर चली। हर दो से पांच मिनट में बस अड्डों से बसों को रवाना किया गया। परिवहन निगम की कार्यशाला में सोमवार को बसें न की बराबर रही। सभी बसें सड़कों पर रहीं, ताकि यात्रियों को उनके घर पहुंचने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
-------
--इन ट्रेनों में अधिक भीड़
-अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस
-अमृतसर-दरभंगा जन नायक एक्सप्रेस
-अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस
-चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस
-जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस
-जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस
-चंडीगढ़-रामनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
-अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
-जालंधर सिटी-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस
-अमृतसर-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस
-मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed