फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Crores of rupees were swindled from women, uproar and traffic jam was imposed

Saharanpur News: महिलाओं से करोड़ों की ठगी, हंगामा, लगाया जाम

Wed, 07 Aug 2024 04:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 07 Aug 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Crores of rupees were swindled from women, uproar and traffic jam was imposed
सहारनपुर। रोजगार के नाम पर महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दिल्ली रोड पर एक प्राइवेट कंपनी महिलाओं से करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गई है। महिलाओं ने कंपनी कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया और दिल्ली रोड पर जाम लगाया। कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। कंपनी मालिक सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर महिलाएं शांत हुई।
विज्ञापन

दरअसल, विकास भवन के पास चार माह पहले एशियन इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी ने कार्यालय खोला था। महिलाओं को 2400 रुपये लेकर कंपनी से जोड़ा जाता था। इन्हें दो किलो ऊन दी जाती थी, जिससे फूल बनवाए जाते थे। जो महिला दूसरी महिला को जोड़ती थी, उन्हें कंपनी की तरफ से 400 रुपये का कमीशन मिलता था। 15 दिन बाद महिलाओं को चार हजार रुपये देने का वायदा किया था, लेकिन किसी को रुपये नहीं मिले। बुधवार को कंपनी के लोगों ने महिलाओं को कार्यालय पर बुलाया था। वहां पर मालिक नहीं मिले। तीन स्थानीय कर्मचारी बैठे हुए थे। भीड़ देखकर कर्मचारी इधर-उधर हो गए। इस दौरान वहां पर भगदड़ मच गई। महिलाओं के हाथ जो भी सामान लगा उसे उठा लिया। आरोप था कि पांच से छह हजार महिलाओं को जोड़ा गया है, जिनसे करोड़ों रुपये की ठगी कर मालिक फरार हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद महिलाओं ने दिल्ली रोड पर आकर जाम लगा दिया। पता लगते ही सीओ सदर रुचि गुप्ता, थाना सदर बाजार, कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची। पूर्व मंत्री शायान मसूद और भीम आर्मी के पदाधिकारी भी आ गए। इसके बाद महिलाएं हसनपुर चुंगी पुलिस चौकी पर पहुंची। यहां एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने महिलाओं से तहरीर ली, जिसके आधार पर पुलिस ने कंपनी मालिक, मकान मालिक और कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
15 दिन बाद किया था चार हजार रुपये देने का वादा
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आई सोनिया, सोनिका, रजनीश, ऊषा, तन्नू, बेबी, गुलशन, दीपा, आयशा, कौशल, खुशी, राखी, माया आदि का कहना है कि उन्होंने दो महीने पहले कंपनी में 2400 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके बदले हमें दो किलो ऊन दी गई। जिससे गोले बनाने के लिए कहा गया था। गोले बनाने पर 15 दिन बाद चार हजार रुपये देने का वायदा भी किया था। मंगलवार को हमें बुलाया था, लेकिन कंपनी के लोग भाग जाएंगे।

-------
दिल्ली रोड पर एक कंपनी कार्यालय पर महिलाओं के हंगामे की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर भेजी गई। महिलाओं की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

- अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed