फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women's Delhi road jam

महिलाओं ने की दिल्ली रोड जाम

Thu, 08 Oct 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 08 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
अवैध कटौती रोकने सहित अन्य मांगों को लेकर दलित क्रांति महिला मोर्चा ने बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड पर जाम लगाया। उन्होंने 15 दिन का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एक फैक्ट्री से आटा लाकर पापड़ बनाने वाली महिलाओं ने सुबह 9:45 बजे दिल्ली रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी की। करीब 20 मिनट तक चले जाम से दिल्ली रोड पर दोनों और लंबी लाइन लग गई। इसके बाद हसनपुर चौकी पुलिस ने महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


महिलाओं का आरोप है कि एक किलो आटे के पापड़ को 800 ग्राम दिखाकर मजदूरी काट ली जाती है। इसके लिए इलेक्ट्रिक कांटे की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने एक किलो पापड़ बनाने के रेट को बढ़ाकर 35 रुपये से 50 रुपये करने की मांग की।  उन्होंने कहा कि दैनिक वेतन भोगी महिला कर्मचारियों को मेडिकल सुविधाएं देने और 10 वर्ष से काम कर रही महिलाओं को नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने आशंका जाहिर की कि कहीं उनके नाम से फैक्ट्री मैनेजर ने लोन ना ले लिया हो। उन्होंने इसकी जांच करते हुए 15 दिन का समय दिया। इस दौरान शर्मीला, मुनेश, बबीता, रणजीता, सुनीता, मीना, संतो, गीता, प्रियंका, कौशल, सतवती, संयासी, मुन्नी, फूल, उषा, केला, कविता, राधा, पूनम, शोभा, रमकेश, कांता, सुनीता, सरला, रुकमणी, सोमवती, स्नेहलता, राजेश्वरी, गुड्डी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed