{"_id":"4e3c07dfc04f957c0a9e1253f0c77c2b","slug":"woman-killed-in-firing-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग में महिला की मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग में महिला की मौत, तीन जख्मी
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
मामूली बात पर शुरू हुए विवाद में बुधवार को दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। इससे पूर्व मंगलवार रात हुई झगड़े में घायल हुए दो युवकों को रात में ही सहारनपुर रेफर किया गया था। तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस तैनात की गई है। एसपी देहात, एसडीएम और सीओ ने भी मामले की जानकारी ली।
मोहल्ला कुरैशियान में मंगलवार की रात बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। थोड़ी देर बाद इसी मामले में वासिद के पुत्र मुकर्रम की पड़ोसी राशिद के पुत्र के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद राशिद पक्ष के लोगों ने वासिद पक्ष के 28 वर्षीय युवक सलमान पर धारदार हथियारों से हमला बोल कर उसे गंभीर घायल कर दिया। घायल को रात में ही सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
इसके कुछ देर बाद ही राशिद पक्ष का 26 वर्षीय युवक आजम भी घायल अवस्था में सीएचसी पहुंचा। उपचार के बाद उसे भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। रात भर इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना रहा, लेकिन पुलिस ने सूचना के बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लिया। आरोप है कि बुधवार सुबह राशिद पक्ष के लोग अंधाधुंध फायरिंग करते हुए वासिद के घर में घुस गए।
विज्ञापन
इस गोलीबारी में बाहर खड़ा नकुड़ निवासी मेहमान 45 वर्षीय फैजान, वासिद की 55 वर्षीय पत्नी भूरी और वासिद की 30 वर्षीय पुत्री सायरा गंभीर रुप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। फायरिंग और चींख पुकार की आवाज सुनकर मोहल्ले में दहशत फैल गई और लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वासिद का पुत्र मुकर्रम अपनी घायल मां और बहन को लेकर कोतवाली पहुंचा और वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने घायल महिलाओं और घटनास्थल से घायल युवक फैजान को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल भूरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सायरा और फैजान को गंभीर हालात में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, भूरी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गुस्साए परिजन भड़क गए। पुलिस ने बमुश्किल समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया। तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया है। पंचनामा भर कर भूरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस की लापरवाही पर आक्रोश
घटनास्थल पर पहुंची एसडीएम सी इंदुमति और सीओ योगेंद्र पाल सिंह के समक्ष मृतका के परिजनों एवं मोहल्लेवासियों हाजी नाजिर, अल्ताफ आदि ने घटना के लिए पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि मंगलवार रात हुई झड़प के बाद यदि मौके पर पुलिस तैनात कर दी जाती तो बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना को रोका जा सकता था। सूचना मिलने पर एसपी देहात भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मृतका के परिजनों को सांत्वना देते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
खुशी के माहौल मातम में तब्दील
महिला भूरी के पुत्र मुकर्रम का अगले सप्ताह निकाह है। घर में इसकी तैयारियां की जा रही थी और हंसी खुशी का माहौल था। भूरी की मौत के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया है।
दो पक्षों के झगड़े में गोली लगने से एक महिला की मौत हुई है। इस मामले में मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे मामले में दोषियों की तलाश जारी है। पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश में लगी है, जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
जगदीश शर्मा, एसपी देहात