फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   With leaders of both cutting Himanshu guilty

नेता के साथ मौज काट रहा हिमांशु का गुनहगार

Sat, 28 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 28 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
With leaders of both cutting Himanshu guilty
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
सहारनपुर के हिमांशु हत्याकांड का मुख्य दोषी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। व्यापारी वर्ग में पुलिस के प्रति रोष है। इतना ही नहीं, शहर भर में व्यापारियों ने अपनी दुकानों के बाहर बैनर लगाए हुए हैं, जिनपर हिमांशु की फोटो के साथ उसके हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की गई है। 
विज्ञापन


मोबाइल कारोबारी हिमांशु अरोड़ा की बाइक सवार चार बदमाशों ने उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह 12 मई की रात करीब 11 बजे अपने पिता के साथ दुकान बंद कर प्रद्युमन नगर स्थित अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन


बदमाश हिमांशु से लाखों रुपये से भरा बैग भी छीनकर भागे थे। घटना के चार दिन बाद ही पुलिस ने आकाश त्यागी और भीमा शर्मा को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही फरार चल रहे अमजद और उसके अज्ञात साथी को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कही थी। पुलिस पूछताछ में आकाश और भीमा ने अमजद द्वारा ही हिमांशु को गोली मारने की बात कही गई थी।

 पुलिस अभी तक अमजद को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिससे पुलिस की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। चर्चा है कि अहमद एक नेता का बेहद करीबी है, जो पहले भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस से बचता रहा है।

माना जा रहा है कि सत्ता के दबाव में पुलिस उस पर हाथ नहीं डाल पा रही है। उधर, हिमांशु के गुनहगार की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।


अनेक व्यापारियों ने अपनी दुकानों के बाहर बैनर लगाए हैं, जिनपर हिमांशु की फोटो के साथ उसके हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की गई है।

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने शीघ्र ही अमजद और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा तो वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उधर, सीओ द्वितीय अमित नागर ने बताया कि पुलिस अमजद और उसके साथी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed