फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   West UP's Top-10 gang watch

वेस्ट यूपी के टॉप-10 गैंग पर नजर

Wed, 31 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 31 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
West UP's Top-10 gang watch
हथियारों की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में दिनदहाड़े गार्ड की हत्या कर बैंक में डकैती डालने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही है, मगर वारदात के बाद से अब तक पुलिस को कोई भी सटीक क्लू नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


एसएसपी की सात टीमें वेस्ट यूपी के टॉप-10 गैंग की कुंडली खंगालनेे में जुटी है। उधर, घटना के बाद तमाम घेराबंदी के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


सबसे बड़ी बात यह है कि घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से भागे बदमाश कहां गायब हुए हैं, इसकी भनक तक किसी को नहीं है। उधर, एसएसपी मनोज तिवारी के निर्देशन में पुलिस टीम लोकल गैंग का इनपुट जुटाने में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह माना जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस के अलर्ट होने के कारण बदमाश बहुत दूर नहीं जा पाए हैं। ऐसे में बदमाश इलाज और खुद को सेफ करने के लिए लोकल गैंग की मदद ले सकते हैं। उधर, सर्विलांस सेल भी बैंक के आसपास के एक्टिव मोबाइल और उसके मूवमेंट के जरिए क्लू तलाश रही है।

दिल्ली रोड पर डीआईजी आवास से चंद कदमों की दूरी पर स्थित कॉर्पोरेशन बैंक में सोमवार को छह बदमाशों ने दिनदहाड़े गार्ड की गोली मारकर हत्या की और 18.75 लाख रुपये लूट ले गए।

सोमवार को दिनदहाड़े जिस तरह दुस्साहस दिखाते हुए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है, ऐसे में पुलिस के रडार पर तीन गैंग हैं। इसमें मुकीम काला गैंग, बुलंदशहर का पहलवान गैंग और राहुल खट्टा गैंग शामिल हैं।

हालांकि मुकीम काला जेल में है और राहुल खट्टा का एक साल पहले सहारनपुर में एनकाउंटर किया गया था। मगर, यह माना जा रहा है कि दोनों ही गैंग के गुर्गे फिर से सक्रिय हो गए हैं। 

वारदात करने वाले बदमाश 25-30 साल की उम्र वाले हैं, ऐसे में पुलिस नए गैंग की तलाश कर रही है। इस पूरी वारदात में गार्ड की गोली से एक बदमाश भी घायल हुआ है, ऐसे में पुलिस उस घायल बदमाश के जरिए पूरे गैंग तक पहुंच सकती है।

कारण, घायल बदमाश ने इलाज कराया होगा और बैंक में गोली लगने के कारण उसका खून बहना शुरू हो गया था। ऐसे में उसने शहर के आसपास ही सटे गांवों या इलाके में इलाज लिया होगा। पुलिस घायल बदमाश का इलाज करने वाले और उनके रूट को भी खंगालने में जुटी है।


सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी टीमें सहानपुर। पुलिस ने बैंक की फुटेज के साथ ही दिल्ली रोड, आवास विकास और अन्य रूट पर लगे सीसीटीवी फुटेज को लिया है। 

 अलग-अलग फुटेज के जरिए बदमाशों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आसपास के गांवों में अपने मुखबिरों को भी एक्टिव किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed