{"_id":"59514e164f1c1b7b3d8b4672","slug":"weapons-in-conflict-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष में चले हथियार, कई हुए घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संघर्ष में चले हथियार, कई हुए घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
संघर्ष में घायल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद के राज्जुपुर गांव में सोमवार को कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने गए दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ने के बाद अकीदतमंद कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने के लिए गए थे। वहां रास्ते में ईंट पड़ी होने पर कुछ लोगों ने विरोध किया। जिसको लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई।
मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जिसमें फरमान, सहबान, वसीम व अहसान घायल हो गए। जिन्हें परिजन उपचार के लिए सीएचसी ले गए।
चिकित्सकों ने फरमान व सहबान को नाजुक हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीएचसी में भर्ती घायल वसीम व अहसान ने बताया कि कब्रिस्तान के निकट उनके प्लॉट में ईंटें पड़ी थीं।
विज्ञापन
जब ईद की नमाज के बाद दूसरे पक्ष के लोग कब्रिस्तान आए तो रास्ते में रखी उनकी ईंटें देख बिफर गए और हमला कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के भी तीन लोग घायल हुए हैं जिन्होंने अपना उपचार प्राइवेट नर्सिंग होम में कराया।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल पंकज त्यागी पुलिस बल के साथ राज्जुपुर गांव पहुंचे तथा लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अभी किसी पक्ष की े तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।