{"_id":"580bc71c4f1c1b722b7050f9","slug":"voter-lists-special-publication-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्टों का विशेष प्रकाशन आज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोटर लिस्टों का विशेष प्रकाशन आज
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 23 अक्तूबर को विशेष अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसके दुबे ने बताया कि 15 नवंबर से 31 अक्तूबर तक फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन जिले के सभी मतदान केंद्रों पर किया जा रहा है।
लेकिन, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 23 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाया गया है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर 23 अक्तूबर को पदाभिहीत अधिकारी मतदाता सूची के साथ मतदान केंद्र पर मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में पात्र महिला मतदाताओं के पंजीकरण मेले का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा संख्या एक बेहट में राजकीय डिग्री कॉलेज बेहट में 25 अक्तूबर को, विधानसभा संख्या 2 नकुड़ में केएलजीएम इंटर कॉलेज नकुड़ में 26 को, विधानसभा 3 सहारनपुर नगर में इस्लामिया डिग्री कॉलेज में 25 अक्तूबर को, विधानसभा 4 सहारनपुर में सियाराम इंटर कॉलेज गागलहेड़ी में 27 अक्तूबर को, विधानसभा 5 देवबंद के एचएवी इंटर कॉलेज देवबंद एवं कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नागल में 26 को, विधानसभा 6 रामपुर मनिहारन के गोचर डिग्री कॉलेज रामपुर मनिहारन में 27 अक्तूबर को तथा विधानसभा 7 गंगोह के पूरनमल रामलाल डिग्री कॉलेज गंगोह में 26 अक्तूबर को मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोग अपने परिवार के सदस्यों के नाम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में देख लें, जिस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे अपना नाम दर्ज कराने, कटवाने अथवा संशोधित कराने के लिए प्रपत्र भरकर महिला मतदाता पंजीकरण मेले में जमा करा दें।