फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   uproar at the police post

कटान के शक में चौकी पर हंगामा

Mon, 28 Mar 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 28 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
uproar at the police post
हसनपुर चौकी पर हिंदू सगंठनों द्वारा पकड़ी गई गाय। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गौवंश कटान की नीयत से गाय ले जाते समय पकड़े गए कुछ लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार दोपहर हसनपुर चौकी पर करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ। चौकी प्रभारी ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए बेची गई गाय वापस करा दी। इसके बाद ही हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन


हसनपुर चौकी पर हंगामा कर रहे हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि रविवार दोपहर सर्किट हाउस रोड पर जेजेपुरम की पुलिया के पास छोटे हाथी में गाय ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन


कटाने के शक में एक महिला और उसके साथ जा रहे युवक से पूछताछ की गई तो उन्होंने उलटे पुलटे जवाब दिए। शक बढ़ने पर गाय और उसे ले जा रहे लोगों को हसनपुर चौकी लाया गया। हंगामे के समय चौकी प्रभारी संजीव यादव मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के सामने कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गोवंश कटान के मकसद से ही गाय बेहद कम कीमत पर खरीदी गई। इस मामले में पूरी जांच कर कार्रवाई की जाए।

गाय ले जा रहे लोगों में शामिल महिला साबरीन ने पुलिस को बताया कि उसने वेद विहार निवासी सोनू से आठ हजार रुपये में यह गाय खरीदी है। सोनू और उसके साथ आई महिला ऊषा ने बताया कि उसे पैसों की सख्त जरूरत थी।


इसलिए इन लोगों को गाय बेच दी। जब साबरीन से पूछा गया कि वह कहां रहती है? तो पहले तो वह सोनू के पड़ोस में ही रहना बताती रही है। मगर, बाद में कहा कि वह खाताखेड़ी की रहने वाली है।

उसके साथ आए शख्स को कभी देवर तो कभी पति बताया। इस तरह की बयानबाजी के कारण साबरीन और हंगामा करने वाली महिलाओं में जमकर नोंकझोंक हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed