फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: STF team has arrested criminal Santlal Jaiswal from Prayagraj railway station

एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: आखिर दबोचा गया 50 हजार का इनामी सफेदपोश माफिया संतलाल, पूछताछ में खोले बड़े राज

Thu, 14 Oct 2021 12:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Oct 2021 12:10 AM IST
सार

एसटीएफ की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने बुधवार को प्रयागराज में रेलवे स्टेशन के पास से 50 हजार के इनामी संतलाल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में कई बड़े राज खोले हैं।

विज्ञापन
UP News: STF team has arrested criminal Santlal Jaiswal from Prayagraj railway station
एसटीएफ की टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में टपरी स्थित दि कोऑपरेटिव प्राइवेट लिमिटेड शराब फैक्टरी से टैक्स चोरी कर शराब निकालने के मामले में फरार चल रहे आरोपी संतलाल जायसवाल को एसटीएफ ने प्रयागराज में रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। संतलाल के ऊपर 50,000 का इनाम घोषित था। 

विज्ञापन


संतलाल जायसवाल पुत्र स्व पल्टन जायसवाल निवासी 366 खरका तिराहा, हुसैनाबाद थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर का रहने वाला है, जबकि वर्तमान में सीएल-2, गोदाम जौनपुर खरका तिराहा, हुसैनाबाद जौनपुर में रहता था। 
विज्ञापन


एसटीएफ ने तीन मार्च 2021 को सहारनपुर के टपरी स्थित दी कोऑपरेटिव प्राइवेट लिमिटेड शराब फैक्टरी पर छापा मारकर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का भंडाफोड़ किया था और मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में इस मामले की विवेचना एसआईटी लखनऊ ने की। इस मामले में ट्रांसपोर्टर एवं 25,000 के इनामी सत्यवान शर्मा को हरियाणा प्रांत से, कंपनी के टेक्निकल हेड 25,000 के इनामी कमल डेनियल को उतराखंड से एवं कंपनी के एचआर हेड/लीगल हेड 25,000 के इनामी वीरेंद्र शंखधार को गौतमबुद्धनगर से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज

वहीं इस मामले में 50,000 का पुरस्कार घोषित सफेदपोश शराब माफिया संतलाल जायसवाल भी फरार चल रहा था। एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी की टीम को सूचना मिली कि शराब तस्कर संतलाल जायसवाल जनपद प्रयागराज में कहीं छुपकर रह रहा है। इसी दौरान जानकारी मिली कि संतलाल जायसवाल प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। उक्त सूचना पर एसटीएफ वाराणसी टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर संतलाल को गिरफ्तार कर लिया। संतलाल ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह लगभग 15 वर्षों से शराब का करोबार कर रहा है। जनपद जौनपुर में उसकी थोक देशी शराब सीएल-2 का गोदाम है, जिसमें विभिन्न शराब डिस्टिलरी से (नारंग डिस्टिलरी गोंडा, को-आपरेटिव कंपनी लि टपरी सहारनपुर, रायपुर डिस्टिलरी) से देशी शराब थोक में मंगाता है, जो विभिन्न लाइसेंसी दुकानों पर फुटकर में विक्रय की जाती है। इसी क्रम में को-आपरेटिव कंपनी लिमिटेड टपरी द्वारा एक ही बिल्टी पर 02 बार शराब लदी गाड़ी (एक बार वैध एवं एक बार अवैध रूप से) निकालने का काम किया जाता था, एक शराब की गाड़ी पर लगभग 15 लाख रुपये का फायदा उसे होता था, जिससे उसने काफी रुपये कमाए है। 

यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां

गौरतलब है कि कॉपरेटिव कंपनी लि टपरी सहारनपुर के यूनिट हेड व उनका स्टाफ विभिन्न जनपदों के आबकारी विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण, आबकारी डिस्ट्रीब्यूटरों व ट्रांसपोर्टरों के साथ मिलकर शराब फैक्टरी के अभिलेखों में हेराफेरी कर बड़े पैमाने पर टैक्स/एक्साइज ड्यूटी की चोरी कर प्रति माह करोड़ों के राजस्व का नुकसान कर रहे थे। नजदीक के डिस्ट्रिब्यूटर प्वाइंट पर दो दिन के एक गेटपास पर दो चक्कर और उन्नाव और कानपुर के डिस्ट्रीब्यूटर प्वाइंट पर चार दिन के एक गेटपास पर दो चक्कर लगाकर एक ही बिल्टी पर टैक्स की बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देते थे। फैक्टरी से गाड़ी की निकासी के दौरान फैक्टरी के जिम्मेदार कर्मचारियों द्वारा फैक्टरी के सीसीटीवी को बंद कर दिया जाता था व ट्रक ड्राइवर द्वारा ट्रक में लगे जीपीएस को भी ऑफ कर दिया जाता था। इस कारण गाड़ियों के फेरों की जीपीएस लोकेशन लॉग नहीं होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed