{"_id":"6adfbb5c4fb5b3a4590329bd","slug":"after-watching-a-reel-about-an-attack-on-tiger-shroff-an-individual-claimed-to-be-an-operative-of-the-bishnoi-gang-and-issued-a-death-threat-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1009301-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टाइगर श्रॉफ पर हमले की रील देख खुद को बताया बिश्नोई गैंग का गुर्गा, दी हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टाइगर श्रॉफ पर हमले की रील देख खुद को बताया बिश्नोई गैंग का गुर्गा, दी हत्या की धमकी
विज्ञापन
गाजियाबाद। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की खबर से जुड़ी रील देखने के बाद नागपुर में कूड़ा बीनने वाले युवक ने प्रताप विहार निवासी आरव शर्मा को हत्या की धमकी दे दी। आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य अंशु प्रजापति बताते हुए व्हाट्सएप पर दो धमकी भरे ऑडियो भेजे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नशे की हालत में यह हरकत की थी। क्राइम ब्रांच और विजयनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मोबाइल नंबर ट्रेस कर आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से हिरासत में ले लिया।
विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार निवासी आरव शर्मा के मुताबिक, 18 अक्तूबर की रात करीब 10:21 बजे उनके व्हाट्सएप पर दो ऑडियो संदेश आए। इनमें भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य अंशु प्रजापति बताते हुए कहा कि उसे आरव की हत्या करने के लिए कहा गया है। धमकी से घबराए आरव ने संबंधित नंबर पर कॉल किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने विजयनगर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और दोनों ऑडियो सौंप दिए। जिस मोबाइल फोन नंबर से धमकी दी गई, उसकी प्रोफाइल पर भी बिश्नोई गैंग का नाम लिखा था।
रील में दिखा नंबर, नशे में दी धमकी
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन नंबर ट्रेस किया। इसके बाद क्राइम ब्रांच व विजयनगर थाना पुलिस की टीम नागपुर पहुंची और आरोपी अंशु प्रजापति को हिरासत में ले लिया। आरोपी मूल रूप से फैजाबाद का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मोबाइल फोन पर रील देख रहा था। इसी दौरान उसे एक रील दिखाई दी, जिसमें आरव शर्मा ने खुद को बिल्डर के रूप में पेश किया था। रील में आरव का मोबाइल फोन नंबर भी लिखा था। आरोपी ने नंबर अपने फोन में दर्ज कर लिया और नशे की हालत में व्हाट्सएप पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए हत्या की धमकी दे दी।