{"_id":"6adfbbb79e6ae216fd0110dc","slug":"milkman-injured-firing-alleged-barabanki-news-c-315-1-lu11010-182866-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दूधिया घायल, फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दूधिया घायल, फायरिंग का आरोप
Tue, 27 Oct 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। दरियाबाद क्षेत्र में सोमवार रात दूध बेचने जा रहे बाइक सवार युवक ने फायरिंग में घायल होने का आरोप लगाया है।
भैसौली गांव निवासी दलजीत यादव (22) के अनुसार वह टिकैतनगर के बताशिया चौराहे पर दूध की डेयरी चलाता है। सोमवार रात करीब नौ बजे डेयरी का दूध टेंपो से दरियाबाद ले जाया जा रहा था। वह बाइक से टेंपो के पीछे चल रहा था।
खुबा का पुरवा गांव के पास अचानक तेज धमाका हुआ और वह बाइक समेत गिर पड़ा। टेंपो चालक ने उसके भाई को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए। दलजीत का कहना है कि किसी ने उस पर फायर किया, जिससे उसके हाथ में गोली लगी। सीओ रामसनेहीघाट सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं है। फायरिंग का कोई मामला सामने नहीं आया। जांच के लिए थाना प्रभारी को बोला गया है।