फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: A youth has shot his brother in Saharanpur city

सहारनपुर: प्रॉपर्टी के विवाद में बड़े भाई को मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Wed, 13 Oct 2021 07:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Oct 2021 07:56 PM IST
सार

सहारनपुर में एक युवक ने अपने भाई को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गोली लगने से युवक की गंभीर हालत है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
UP News: A youth has shot his brother in Saharanpur city
घायल व्यापारी को हायर सेंटर के लिए रेफर किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में मटिया महल बाजार के पास गुच्छा मार्केट में प्रॉपर्टी के विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई व्यापारी को गोली मार दी। वारदात से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। व्यापारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल, दो कारतूस और दो खोखे मौके से बरामद कर लिए हैं। 

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माधव नगर निवासी प्रदीप वर्मा का गुच्छा मार्केट के पास चाय-पकौड़ी और चाट की दुकान है। बुधवार शाम पौने पांच वह दुकान में बैठे हुए थे। पुलिस के मुताबिक, तभी प्रदीप का छोटा भाई संजय वर्मा वहां पहुंच गया। दोनों भाइयों में प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद संजय वर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से प्रदीप वर्मा को दो गोली मार दी, गोली की आवाज से मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर आए व्यापारियों की मदद से प्रदीप वर्मा को उनका पुत्र शुभम वर्मा जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से हालत गंभीर देखते हुए प्रदीप को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली इंस्पेक्टर उमेश रोरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र से ही आरोपी संजय वर्मा को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से लाइसेंसी पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी के विवाद में व्यापारी को उसके छोटे भाई ने गोली मारी है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। एक गोली व्यापारी के पेट में और दूसरी गोली दाहिनी तरफ कंधे में लगी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां

इमरजेंसी में गुल हुई बिजली 
जब घायल व्यापारी प्रदीप को जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया। उसी दौरान इमरजेंसी की बिजली गुल हो गई और अंधेरा हो गया। इस पर पुलिसकर्मियों ने टॉर्च से उजाला कर घायल व्यापारी को रेफर कराने की प्रक्रिया पूरी कराई। हालांकि इसी दौरान बिजली आपूर्ति शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed