फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Crime News: The crooks has looted to a employee of Bharat finance company in Saharanpur

सहारनपुर: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को दिया अंजाम, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 13 Jul 2021 03:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Jul 2021 03:00 PM IST
सार

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाश एक कर्मचारी से 24 हजार पांच सौ रुपये और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
UP Crime News: The crooks has looted to a employee of Bharat finance company in Saharanpur
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में आज यानी मंगलवार को लूट की एक वारदात हो गई। यहां नागल थाना क्षेत्र में गांव रणमलपुर के पास दो बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से नकदी लूट ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बड़गांव निवासी अंकित कुमार पुत्र ब्रहम सिंह भारत फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है और गांव दर गांव जाकर किस्त इकट्ठी करता है। पीड़ित के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह गांव ताजपुर से किस्त लेकर बाइक द्वारा रणमलपुर गांव जा रहा था। इसी दौरान गांव रणमलपुर के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उससे 24,500 रुपये एवं मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed