फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ujma killed in honor killings

प्रेम प्रसंग के चलते ऑनर कीलिंग में मारी गई उज्मा

Thu, 13 Oct 2016 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 13 Oct 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
Ujma killed in honor killings
ऑनर किलिंग - फोटो : अमर उजाला
सहरानपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र की प्रधान कालोनी 28 सितंबर की रात हुई युवती उज्मा की मौत का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश कर दिया है। प्रेम प्रसंग के चलते उज्मा की उसके भाई और पिता ने ही गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने भाई और पिता को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। मोहल्ला प्रधान कॉलोनी निवासी हफीजुर्रहमान की पुत्री उज्मा 28 सितंबर की रात को ठीक ठाक अपने कमरे में सोई थी।
विज्ञापन


29 सितंबर की सुबह उज्मा अपने बिस्तर पर मृत पड़ी हुई मिली। परिजन मामले को दबाने में लगे थे तो पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में उज्मा की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार उज्मा की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस पूछताछ में परिजनों ने अली की चुंगी निवासी एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने जब सख्ती से एक-एक कर पूछताछ की तो मामले का पर्दाफाश हो गया। मृतका उज्मा के भाई शाजेब ने ही प्रेम प्रसंग से नाराज होकर अपनी बहन की गला घोंटकर हत्या की है।


उसकी साजिश उसके पिता हफीजुर्रहमान ने रची। पुलिस ने उज्मा के भाई शाजेब और उसके पिता हफीजुर्रहमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कुतुबशेर थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि युवती का मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

शाजेब को शक था कि उसकी बहन के अवैध संबंध बना लिए है। जिससे घर में कई बार उज्मा के साथ मारपीट भी की गई। 28 सितंबर को ही उसके भाई शाजेब रात में उज्मा के सोते ही उसका गला घोंट कर हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed