फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   two prasonnal climbe on chimani

दो कर्मचारी चिमनी पर चढ़े

Thu, 03 Sep 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 03 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
two prasonnal climbe on chimani
ट्रांसफर निरस्त कराने और वेतन नहीं मिलने से नाराज कॉपरेटिव डिस्टलरी लिमिटेड के दो कर्मचारी बृहस्पतिवार की सुबह पेट्रोल की बोतल के साथ चिमनी पर चढ़ गए। करीब 25 फीट ऊपर चढ़े दोनों कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने तक नीचे आने से मना कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस ने बाद में समझाकर नीचे उतारा।
विज्ञापन


टपरी स्थित कॉपरेटिव डिस्टलरी लिमिटेड के दो कर्मचारी रामपाल निवासी फतेहपुर गुर्जर और मांगेराम निवासी गढ़ी मलूक सुबह पांच बजे पेट्रोल की बोतल लेकर फैक्ट्री में बंद पड़ी चिमनी पर चढ़ गए। करीब आठ बजे लोगों को इसकी खबर हुई तो प्रबंधन कर्मचारियों से बात करने पहुंचा। मगर, कर्मचारी ट्रांसफर निरस्त करने और वेतन जारी हुए बिना नीचे आने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंच कर बात करनी शुरू की। काफी मशक्कत के बाद करीब 12.30 बजे दोनों कर्मचारियों को सदर एसडीएम ने नीचे उतारा। उन्होंने आश्वस्त किया है कि 15 सितंबर तक इस मामले में आपसी सहमति से हल निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि प्रबंधन तंत्र ने आठ दिसंबर 2014 को 21 कर्मचारियों के ट्रांसफर बिहार के नवादा जिले में कर दिए थे। इसी सूची में दोनों कर्मचारी भी शामिल हैं।

तभी से कर्मचारी डिस्टलरी गेट के सामने धरना देकर बैठ गए थे। चिमनी पर चढ़े रामबीर यादव के अनुसार 13 जनवरी 2015 को डिप्टी लेबर कमिश्नर ए के गुप्ता ने फैक्ट्री को आदेश किए थे कि सभी कर्मचारियों का वेतन देते हुए यही तैनात किया जाए।


लेकिन कंपनी आदेशों के विरुद्घ हाईकोर्ट पहुंच गई थी और तभी से मामला विचाराधीन है। उधर, डिस्टलरी के यूनिट हेड उपेंद्र राव का कहना है कि ट्रांसफर एक प्रक्रिया है और नोटिस चस्पा के बाद भी कर्मचारियों ने वहां ज्वाइन नहीं किया। उनका वेतन भी उन्हें वहीं से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed