फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two people die in accident

सड़क हादसे में दो की मौत

Fri, 23 Sep 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 23 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two people die in accident
मौत - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के बेहट में बृहस्पतिवार की देर शाम कलिसया-फतेहपुर रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शव को उठाकर पीएम के लिए ले गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों ने बेहट पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने शिनाख्त करने का प्रयास किए बिना ही लावारिसों की तरह शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन


हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे अनवरपुर बरौली गांव में हुआ। थाना फतेहपुर क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी ओम सिंह (45) पुत्र इंद्र सिंह बेहट से वापस अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि रास्ते में उसे इसी थाना क्षेत्र के गेल्लेवाला गांव निवासी गीता (35) मिली। उसने ओम सिंह से लिफ्ट मांगी। रास्ते में अनवरपुर बरौली गांव में सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी।


हादसे में ओम सिंह और गीता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर हादसे की जिम्मेदार ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की खबर लगते ही ओम सिंह के परिजन घटनास्थल पहुंचे। परिजनों में बेहट पुलिस के खिलाफ रोष था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed