{"_id":"574b31434f1c1b9929108fea","slug":"two-jewelers-robbed-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ज्वैलर्स से लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो ज्वैलर्स से लाखों की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 30 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
9 एमएम पिस्टल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में बेहट से लौट रहे दो ज्वैलर्स से रविवार रात हथियारबंद बदमाशों ने नगदी सहित उनके पास से चांदी लूट ली। सबसे बड़ी बात यह है कि यह वारदात चलती हुई बस में हुई।
वारदात से पूरी बस में हड़कंप मच गया। घटना के बाद ज्वैलर्स देहात कोतवाली पर उतर गए और सूचना के बाद काफी संख्या में कई व्यापारी देहात कोतवाली पर पहुंच कर हंगामा कर दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए।
दरअसल, सर्राफा बाजार स्थित शांति ज्वैलर्स के मालिक सुरेश वर्मा और कमल व्यापार के लिए रविवार को बेहट इलाके में गए थे। वहां से देर शाम वह बस में मयसामान लौट रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब आठ बजे वह बस से सहारनपुर आ रहे थे, इसी दौरान माहेश्वरी गांव के पास हथियारबंद बदमाशों ने चलती बस में उन्हें तमंचे की नोंक पर ले लिया। उनके पास से करीब 15 हजार नकदी और एक किलोग्राम चांदी बदमाशों ने लूट ली।
पीड़ितों ने थाने में बताया कि पांच हजार रुपए नकदी और आधी किलोग्राम चांदी सुरेश वर्मा के पास थी। जबकि दस हजार की नगदी और आधी किलोग्राम चांदी कमल के पास थी।
लूट की वारदात के बाद दोनों सर्राफा कारोबारी देहात कोतवाली पर उतर गए और इसकी सूचना अन्य सर्राफा कारोबारियों को कर दी। इसके बाद वहां कई व्यापारी पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
हालांकि पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सबको शांत कराया। एसएसपी प्रदीप यादव का कहना है कि इस मामले में हमारी जांच शुरू हो गई है और हम बदमाशों को तलाश में जुट गए हैं।