फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two arrested with stolen pistols and jewels

चोरी की पिस्टल और गहनों के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 25 Oct 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 25 Oct 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
तीन और चार अक्तूबर की रात नगर कोतवाली क्षेत्र में लिंक रोड पर पशु व्यापारी के घर में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनके पास से चुराई गई पिस्टल और गहने भी बरामद किए हैं। तीसरा आरोपी अभी फरार है। आश्चर्य की बात यह है कि तीनों आरोपी पीड़ित के पड़ोसी हैं। एसपी सिटी ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर खुलासे की जानकारी दी।
विज्ञापन


एसपी सिटी संजय सिंह ने बताया कि तीन और चार अक्तूबर की रात लिंक रोड की गली नंबर दो निवासी पशु व्यापारी मोहम्मद इमरान कुरैशी के घर चोरी हो गई थी। उस समय पूरा परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। चोरों ने इमरान के घर से लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और कुछ गहनों पर हाथ साफ किया था। घटना को बाद नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। तब से पुलिस घटना के खुलासे में जुटी थी।
विज्ञापन


23 अक्तूबर को पुलिस ने गली नंबर दो लिंक रोड निवासी साजेब कुरैशी पुत्र इदरीश कुरैशी तथा अमजद मलिक पुत्र इकबाल मलिक को राकेश मंडी स्थित सरकारी ट्यूबवेल से पकड़ा। दोनों ने मोहम्मद इमरान के घर चोरी करना स्वीकार किया। बताया कि घटना के दौरान उनके साथ तीसरा साथी महमूद खान पुत्र बसीर खान निवासी गली नंबर दो लिंक रोड भी साथ था और उसी ने घटना की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का पिस्टल, मैगजीन और गहने बरामद किए हैं, जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ की जा रही है। चोरों को गिरफ्तार करने वालों में नगर कोतवाल संजय कुमार वर्मा, बिजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार दिनकर, वेदपाल, शाहनवाज, ओमस्नेही, अनूप और सौरभ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed