फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   To sell was kidnapped innocent

बेचने के लिए अगवा की थी मासूम

Fri, 08 Apr 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 08 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में हाल ही में शहर के बैंक्वेट हाल में शादी समारोह से अगवा की गई बच्ची जैनब के बाद अब एक और मासूम बिकने से बच गई।
विज्ञापन


इस बार शिकार बनने से बची सहारनपुर-दिल्ली हाईवे स्थित कांशीराम कॉलोनी के परिवार की एक माह की बच्ची। यहां परिचित महिलाओं ने ही बच्ची को अगवा कर लिया।

पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया है। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर  लिया, जबकि दूसरी महिला फरार हो गई है। 
गत 28 मार्च को थाना सदर क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी शंकर की एक माह की बेटी घर से ही गायब हो गई थी।

काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो शंकर की पत्नी रचना की ओर से हसनपुर चौकी में तहरीर देकर बच्ची के अपहरण की आशंका जताई थी।

पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो पता चला कि बच्ची को ले जाने में राधा विहार निवासी सुनीता और गांव पिंजौरा निवासी ऊषा का हाथ है।

सदर पुलिस प्रभारी एसके दुबे ने बताया कि हसनपुर चौकी प्रभारी संजीव यादव, एसआई सुरेश कुमार सहित अन्य सदस्यों की टीम से जांच पड़ताल कराई तो पता चला कि इन दोनों महिलाओं का इस परिवार और कॉलोनी में आना-जाना है। वे ही बच्ची को उठाकर ले गई।

 उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुनीता को शुक्रवार को कांशीराम कॉलोनी के निकट दिल्ली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से बच्ची को भी बरामद कर लिया गया, लेकिन ऊषा फरार हो गई है।
विज्ञापन


बच्ची परिजनों के सुपुर्द कर दी गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला फरार हुई महिला को ही मुख्य आरोपी बता रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाएं बच्ची को किसी दंपति को बेचने की फिराक में थी लेकिन वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सकीं। थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरी आरोपी महिला के पकड़ में आने के बाद ही पूरी कहानी सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed