{"_id":"57d307514f1c1bbc61317891","slug":"three-villages-were-filled-with-bullets-splattering","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठे तीन गांव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठे तीन गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
थाने पर आया घायल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद के खेड़ामुगल पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव ईस्माइलपुर गुर्जर में बृहस्पतिवार की रात पूर्व प्रधान के चाचा के घर में एक संदिग्ध व्यक्ति घुस आया। इस दौरान परिजन महिला ने शोर मचा दिया।
जिस पर संदिग्ध महिला को धक्का देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। वहीं बदमाशों के गांव में होने की सूचना पर ग्रामीणों ने फायरिंग भी की। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की।
बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे पूर्व प्रधान ऋषिपाल के चाचा धर्मपाल के घर में एक संदिग्ध व्यक्ति घुस आया। कुछ देर बाद जब परिजन महिला कमरे के भीतर लैंप जलाने गई तो उसे वहां संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
जिस पर घबराई महिला ने शोर मचा दिया। जिससे संदिग्ध उसे धक्का देकर फरार हो गया। कुछ ही देर में गांव में बदमाशों के आने का हल्ला पड़ गया। जिस पर घरों से लाइसेंस हथियार लेकर लोग सड़कों पर आ गए। बताया गया कि ग्रामीणों ने कई राउंड फायर भी किए।
साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। ग्रामीण महकार सिंह, सुशील, सुखपाल, सुरेश, महीपाल सिंह, मुकेश, पाल्लू सिंह, अमित सिंह, जयवीर, बलवीर आदि ने बताया कि उनके गांव में पाहुपुर व तलहेड़ी बिजली घरों से लाइट आ रही है।
पाहुपुर बिजलीघर का ट्रांसफार्मर एक माह से फुंका पड़ा है। जबकि तलहेड़ी फीडर से आ रही लाइन के तार कुछ लोगों ने हटवा दिए हैं। जिस कारण गांव में रात में अंधेरा रहता है। बदमाश इसी का फायदा उठाते हुए वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
ग्राम प्रधान कंवरपाल सिंह ने बताया कि कुछ लोग दोनों तरफ की लाइट का फायदा उठाते हैं। जिस कारण एक लाइन पर लोड ज्यादा बढ़ गया है। पाहुपुर बिजलीघर के फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने की अधिकारियों से मांग की गई है।
उधर, कोतवाल आरएन सिंह यादव ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति एक घर में घुस आया था। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में भेजी गई थी लेकिन वह फरार हो गया।