{"_id":"5873e6c64f1c1bb037ba82f0","slug":"threatening-ot-kill-children-lady-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों को मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
Updated Tue, 10 Jan 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में पति की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। विवाहिता की चीख सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और आरोपी को कोतवाली ले आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
कोतवाली में दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह अपने दो मासूम बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। उसका पति रोजगार के चक्कर में हरियाणा के मुलाना में रहता है। रविवार रात वह लघुशंका के लिए आंगन में आई थी तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया। उसने शोर मचाया तो बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर मारपीट की। इस बीच शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी भागने लगा मगर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को कोतवाली ले आई। कोतवाल विंध्याचल तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।